कायाकल्प चैलेंज
सुप्रभात दोस्तों
होप की आप लोगों ने कल अपनी तस्वीर उतार कर रख ली होगी और अपना वजन भी माप लिया होगा। वैसे व्यायाम और योग के हिसाब से आज भी मेरी अपडेट लेट हो रही है। क्योंकि देखा जाए तो व्यायाम का सबसे सही समय होता है सूर्योदय के पहले का। मतलब सूर्योदय से पहले आप व्यायाम शुरू करें और सूर्योदय आपके सामने हो।
अब आज के कुछ खास टिप्स:-
1) कल का हमारा मुख्य मन्त्र था सिर्फ 15 मिनट। इस मंत्र को हमें अभी 1 हफ्ते तक फॉलो करना है, और यकीन मानिए अगर आप हफ्ते भर रोज़ 15 मिनट कसरत करते हैं तो आपको मालूम भी नही चलेगा कि कब आपका 15 मिनट आधे घण्टे में बदला और कब वो आधा घंटा 1 में।
2) आज का आपका चैलेंज है सूर्य नमस्कार की आवृत्ति को 20 तक बढ़ाना है। यानी एक टांग से 10 और दूसरी से भी 10…..
ये बहुत आसान है, सूर्य नमस्कार 20 की संख्या में करना अधिक नही है , कर के देखिए, बड़ा मजा आएगा।
अभी हमें बढाते बढाते ये संख्या 108 पर लेकर जानी है। मैं भी 108 सूर्य नमस्कार चैलेंज ले चुकी हूं और करने में बड़ा मजा आता है। जनवरी में हम एक बड़ा चैलेंज एक साथ करने वाले हैं।
3) सूर्य नमस्कार करने के बाद अगर आप करना चाहें तो थोड़ी सी एब्स की एक्सरसाइज़ कर सकतें हैं , ये भी आसान है… और ये आप खुद भी कर सकते हैं या यूट्यूब की मदद भी ले सकतें हैं। मैंने जब दो साल पहले योग करना शुरू किया था तब मैं Psyche Truth by शनेला को देखा करती थी। इनके वीडियोस छोटे और बहुत हेल्पफुल हैं।
4) आज का आपका 15 मिनट चैलेंज लेने के बाद आप अपने चेहरे पर एक चमक देखेंगे और इसके साथ ही आपको ज़रूरत होगी एक एनर्जी ड्रिंक की । ये ड्रिंक बहुत आसान है और इसे फैट कटर ड्रिंक भी कहा जाता है। उसे आपको दिन में दो बार लेना है। एक बार सुबह और एक बार शाम 4 के आसपास :-
ड्रिंक – 1 बड़ा ग्लास गर्म पानी ( कुनकुना नही , गर्म पानी) लें उसमें आधा निम्बू ( अगर ज्यादा खट्टा पसन्द नही तो थोड़ा कम ) ,1चम्मच शहद, आधा चम्मच सूखे अदरक का पाउडर यानी सोंठ मिलाकर गर्मागर्म ही पी लीजिये जैसे चाय पी जाती है। ये कब्ज़ की समस्या को दूर करने के साथ ही हमारा मेटाबोलिज्म भी बढ़ाता है।
5) हममें से बहुत से लोग फलों को खाना नही पसन्द करते पर अगर आप अपने शरीर से प्यार करते हैं तो उसकी भी सुनें। हमेशा तो हम अपने मन की ही खाते हैं, आज से अपने हार्ट लिवर किडनी की मनपसंद चीज़े भी खाना शुरू कीजिए। इन्हें। फल कच्ची सब्जियां और सलाद बेहद पसंद है तो आज से इनके लिए कम से कम 1 फल रोज़ खाइए और साथ ही 5 बादाम भी( पानी में भिगोए हुए)
आपको ये सब पढ़ कर लगेगा,इसमें नया क्या है? ये सब तो हम पहले से जानते थे। जानते तो हम सब कुछ हैं, पर फॉलो नहीं करते तो आइए फॉलो करें और अपने दिन को और अपने जीवन को हेल्दी बनाये।
Eat healthy live happily ❤️

अपर्णा जी मै रोजाना 10000 स्टेप वाॅक करती हूँ
सुबह के समय अनुलोम विलोम करती हूँ
कल से सूर्य नमस्कार शुरू करूंगी 🙏
Aarey kal or aaj ho hi nhi paya family function ko bhi abhi hona tha kal se pakka pranayam karungi.
Mam mujhe weight km karne ki jarurt nahi hai jada nahi hai mai roj 15 min exercise pehle se krti hu pr kbhi kbhi regular nahi hota aur walk bhi evening mai kbhi kbhi mood swings jada hote hai jaise gussa aana jo bechara bacche pe nikal jata hai kya koi specific exercise krni chahiye jisse ye control ho te sb shuru hua mere c section ke baad 3 yr pehkepost delivery
👍👍👍👍👍
Ma’am aapka fitness challenge walk karke aane ke baad dekh paate hai .
Aap pahle din night me update kare to jyada better hoga .
We are always ready for fitness challenge 👍
मैं क्या कर सकती हूँ अपर्णा जी आपने बताया नही, मुझे बैक पैन की समस्या है। मैं रोज़ 40 मिनिट्स walking करती हूं साथ ही हल्के exercise जो physiotherapist ने मुझे बैक पैन से रिलेटेड बताए है वो करती हूं
आपके लिए इतना ही सफिशिएंट है
बहुत सुंदर जी….. समिधा भी डाल दीजिए मेरी तो जान अटकी पड़ी हैं उसमें……
आज आप को वाकई में देरी हो गई जब तक आप का अपडेट आया तब तक तो हम अपना योग सेशन कंपलीट कर चुके थे अपने रूटीन से
Dry fruits (almond,walnut, cashew) हम रोज खाते है गर्मियों में भिगो कर और सर्दियों में ऐसे ही।
अगर आप डेली अपडेट रात को डाल दे तो कोई लेट नही होगा ना आप ना बाकी सब ।
Thanks for your suggestions
Correct 👍 ab se update rat me hi karungi
chhoti magar moti baaten h ye shurwat krne ki… main bhi is challange m bhag lena chahti hu but abhi thoda health issue chal rha hai… kuch smay baad ye sare instructions follow jarur karungi….. apke is kayakalap challange ke liye bhtt bade wala thanku…. ye tips sach m bht useful hain.
अर्पणा जी, आज सुबह सूर्यनमस्कार किया था, पहली बार था तो ढंग से बेलेंस नहीं हो पा रही थी पर उम्मीद है कि आगे अच्छे से हो पाएगा। कल अपनी पिक लेकर रख ली थी। आपका मैसेज अब देखा तो मैनें अपनी चाय पी ली है। कल से एनर्जी drink लुंगी।
मेरे साथ साथ मेरी बेटी भी आपका रुटीन follow कर रही है।
Very nice