दिल से…

दोस्तो, कैसी रही आज की सुबह।

आज ज़रा समय की कमी है इसलिए बस थोड़े में ही अपनी बात रखूंगी। आप में से कुछ लोगो ने आर्थराइटिस के लिए किए जाने वाले योग के बारे में पूछा था। आर्थराइटिस में चूंकि हड्डियां थोड़ी कमज़ोर सी होने के कारण बहुत कठिन योग पोश्चर नही किये जा सकते। लेकिन जो आसानी से किये जा सकते हैं वो मै आपको चित्रों के साथ बता रहीं हूँ।

अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के योगासन

  • यौगिक जॉगिंग
  • सूक्ष्म व्यायाम
  • मंडूकासन
  • शशकासन
  • उष्ट्रासन
  • मंडूकासन
  • भुजंगासन
  • ताड़ासन
मंडूकासन

2) child’s pose .. ये करने में आसान भी होता है। इसमें आपको घुटने मोड़ कर वज्रासन में बैठना है और दोनो हाथों को सामने की ओर फैलाना है। श्वांस सामान्य गति से लेना और छोड़ना है। इसमें पीठ के दर्द में बहुत राहत मिलती है।

बालासन ( child’s pose)

3) वृक्षासन :- इसमें आपको सीधे खड़े होने के बाद एक पैर को घुटने से मोड़ कर दूसरे पैर के घुटने पर टिका कर सहारा देना है। और दोनो हाथ ऊपर नमस्कार की मुद्रा में जोड़ना है। एक बार में 30 सेकंड इस पोज़ में खड़े रहना है और दोनो पैरों से इसकी आवृत्ति करनी है।

वृक्षासन

4)सुखासन :- इसमें पहले पैरों को सामने की तरफ फैला कर फिर घुटनो से मोड़ कर पालथी बना कर बैठना है। इसमें सामान्य श्वांस के साथ ही अन्य प्राणायम आदि भी किये जा सकते हैं।

सुखासन

5) वज्रासन :- बेहद आसान है। इसमें घुटनो को पीछे की तरफ मोड़ कर उस पर अपनी कमर के भाग स्थिर कर बैठना होता है। शुरुवात में अगर कठिन लगे तो सिर्फ 10 की काउंटिंग तक करें, धीरे धीरे इसे 30 सेकंड से 1 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।

ध्यान रहे :- अगर आपको गठियावात के कारण जोड़ों को मोड़ने में तकलीफ है। अगर आपके घुटनों में सूजन है। अगर डॉक्टर ने आपको बताया है कि जोड़ों का पानी कम हो गया है। अगर आपको इन आसनों को करने में बहुत ही ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है तो आप किसी योग शिक्षक या जिम इंस्ट्रक्टर की देख रेख में ही योग शुरू करें ,एक बार शुरू कर लेने के बाद आप आसानी सेसब कुछ कर पाएंगे।

याद रखिये :– करना है योग , तभी बनेंगे निरोग।

वज्रासन
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

11 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Rachana goyal
Rachana goyal
4 years ago

Aparna ji…maine yog karna start kar diya hai par mujhe last 2 months se kabhi kabhi cervical pain hota hai to kaun se yoga ni karna …plz bataye

Rashmi Nigam
Rashmi Nigam
4 years ago

Maine shuru kr diya hai achha lag raha h yog se judkar…jankaari ke liye thanks

Richa Shrivastava
Richa Shrivastava
4 years ago

Sandaar

Duhanmukesh
4 years ago

Nice ji

Rashmi Nigam
Rashmi Nigam
4 years ago

Thanks aparna ji mein har exersise nhi kr sakti par ye zaroor karungi.

Rashmi Nigam
Rashmi Nigam
4 years ago

Thanks aparna ji mein har exercises nhi kr sakti thi par mein ye zaroor karungi.

Anamika#komal
Anamika#komal
4 years ago

Thanku so much Aparna g for your valuable suggestions and giving us your precious time 🙏🙏

Skbudania
4 years ago

*Rahe

deepsandhya
4 years ago

Right👍 🥰🤗

Rachana goyal
Rachana goyal
4 years ago
Reply to  deepsandhya

Aparna ji
Thyroid ke lie bi kuch bataye…

Aparna Mishra
4 years ago
Reply to  Rachana goyal

जी ज़रूर