जीवनसाथी -3 भाग -134

जीवनसाथी -3 भाग -134

अब तक आपने पढ़ा…

   भदौरिया अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए एक बहुत घटिया चाल चलता है..
वो राजकुमार शौर्य को जान से मारने के लिए आदमी मुक़र्रर करता है, लेकिन उस आदमी के द्वारा रची गयी दुर्घटना में शौर्य बच जाता है, और अस्पताल पहुँच जाता है..
पहले तो भदौरिया चाहता है किसी तरह शौर्य को वहीँ मरवा दिया जाये, लेकिन अस्पताल में ही उसकी नजर शौर्य के हमशक्ल मुरली पर पड़ती है और तुरंत ही उसका शातिर दिमाग एक नयी चाल में उलझ जाता है..। वो पैसो के बल पर मुरली को अपनी तरफ मिला लेता है..
भदौरिया मुरली को शौर्य की जगह बदल कर अपना काम निकलवाना चाहता है..
इसके लिए सब कुछ तय कर वो अपने लोगो को समझा कर मुरली को सारा प्लान बता देता है..

अब आगे..

सुबह सुबह मुरली के फ़्लैट की घंटी बजने लगी..।
मुरली ने उठ कर दरवाजा खोला, सामने दो अनजान से आदमी खड़े थे..

“आप दोनों कौन ?”

“इससे तुम्हे कोई लेना देना नहीं, फौरन हमारे साथ चलो !”

“ब्रश कर लूँ, फारिग हो लूँ ?”

“नहीं कोई जरूरत नहीं.. ऐसे ही चलो!”

“सोच लो.. मेरा कुछ नहीं बिगड़ना है, तुम लोग साथ चल पाओगे !”

उन दोनों लड़को ने मुहं बनाया और उसे अंदर भेज दिया..
कुछ देर बाद वो तैयार होकर चला आया..
उसने बाहर आते ही उन दोनों को चलने का इशारा किया  और वो दोनों उस पर टूट पड़े..

ताबड़टोड लात घूंसो की बरसात कर उन दोनों ने उसके चेहरे पर वो चानमारी करी, कि उसका सलोना मुखड़ा कुछ ही पलों में खूनाखून हो गया..

वो उन लोगों के हाथ से खुद को बचाने की कोशिश में लगा था..
“अरे रुको.. थमो.. यार, क्या कर रहे हो ?”

“अरे रुको.. मुझे मार क्यों रहे हो ?”

वो बार बार खुद को उनसे बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वो दोनों अपना मुहं बंद किये उसे मारते रहे, आखिरकार उसका धैर्य चूक गया और दोनो के मुहं पर दो घूंसे जड़ कर उसने उन दोनों के जबड़े हिला दिए..

दोनों अपने मुहं से बहता खून देख चौंक गए और किसी तरह रुक गए..

“अब बोलो.. क्यों मार रहे ?”

“अभी भी कुछ नहीं बता सकते.. बस हमारे साथ चलो !”

उन दोनों ने उसे पकड़ा और अपने साथ लायी गाड़ी के अंदर धक्का दे दिया और गाडी को भागा दिया..

कुछ देर में वो लोग शहर के सबसे जाने माने अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में खड़े थे..

उन लोगों ने रास्ते में एक जगह अपनी गाड़ी भी बदल ली थी.. कोई अनजान आदमी उन लोगो का रास्ता देख रहा था…

उसने एक एम्बुलेंस उन दोनों को दी और खुद उनकी गाडी लेकर निकल गया…
वहाँ से ये दोनों एम्बुलेंस में मुरली को लेकर अस्पताल की तरफ बढ़ गए।
एम्बुलेंस होने के कारण अस्पताल में किसी ने इन लोगो को अंदर जाने से रोका नहीं और ये दोनों बड़े आराम से अंदर दाखिल हो गए..
इन दोनों ने मुरली को पहले ही पेशेंट बेड पर लेटा रखा था..

उसके चेहरे को अच्छे से ढँक कर ये लोग आगे बढ़ गए…

पिछले दरवाज़े से भीतर घुसने के साथ ही इन दोनों ने अपने चेहरों को भी ढ़ाक लिया था..
दोनों ने ही अस्पताल कर्मचारियों की यूनिफॉर्म पहन रखी थी..।
अपने चेहरों को मास्क से ढ़क कर वो लोग स्ट्रेचर लेकर अंदर चले गए..
उनके अंदर जाते ही एक डॉक्टर उन लोगो तक चला आया, उसने आँखों के इशारे से उन लोगो को किस तरफ मुड़ना है बता दिया और वो दोनों उस तरफ बढ़ गए..

कुछ देर में ही वो लोग लिफ़्ट में मौजूद थे….

लिफ़्ट में सवार वो लोग दूसरी मंजिल पर पहुँच गए..
ये वही मंजिल थी जहाँ शौर्य का कमरा था..।
शौर्य के कमरे के बाहर उसके सिक्युरिटी के लोग मौजूद थे।
मुरली अपनी झीनी सी चादर के अंदर से सब कुछ देख रहा था..

वो लोग बिलकुल सीधे चलते हुए शौर्य के ठीक बाजू वाले कमरे में दाखिल हो गए… वहाँ पहुँच कर उनमे से एक ने किसी को फ़ोन लगा कर इस बात की जानकारी दे दी..

“हम लोग यहाँ कमरा नंबर नौ में पहुँच गये हैं ! आगे?”

“आगे का काम मैं संभाल लूंगा, अब तुम दोनों उसे बेड पर डाल कर निकल जाओ !”

“लेकिन…

“लेकिन वेकिन कुछ नहीं.. चुपचाप निकलो वहाँ से.. !”

वो दोनों मुरली को वहीँ छोड़ कर निकलने वाले थे कि विक्रम कमरे में दाखिल हो गया..
विक्रम को देख दोनों के चेहरे पर राहत के भाव चले आये..

“क्या करना है इसका ?”

“यहाँ छोड़ कर जाओ !” विक्रम ने जवाब दिया

“आगे क्या होगा ?”

“वो मैं देख लूंगा, बस मुझे इसे किसी तरह अंदर लेकर जाना है..!”

“और जो अंदर है उसका क्या करोगे ?”, उनमे से एक जो अधिक वाचाल था, पूछ बैठा..

“उसे पहले ही वहाँ से निकाला जा चुका है, सिक्योरिटी को पता नहीं है, लेकिन अंदर शौर्य प्रताप मौजूद ही नहीं है !”

वो दोनों लड़के आश्वस्त हो उठे…

उन लोगो के वहाँ से जाते ही विक्रम ने मुरली को साथ लिया और उस कमरे में बने एक छिपे दरवाज़े की तरफ बढ़ गया..

लगभग आधे घंटे बाद विक्रम ने भदौरिया को फ़ोन कर के मुरली के सफलतापूर्वक शौर्य की जगह लेटने की बात बता दी..

ये सारी बातें सिलसिलेवार सोचते हुए भदौरिया इसी बात पर अटक कर रह गया था, कि उससे आखिर चूक कहाँ हुई… ?
उसने अपने प्लान के हिसाब से ही सब कुछ किया था, शौर्य की जगह मुरली को अस्पताल में लाने के बाद उसने मुरली की तरफ दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था.. जिसे शौर्य का रूप धर रखे मुरली ने स्वीकार लिया था…

और उसके बाद सब कुछ एक एक कर होता चला गया था..
अपने बिजनेस ट्रिप की रुपरेखा भदौरया शौर्य बने मुरली को बताता चला गया और वो उसके हर प्रस्ताव पर मुहर लगाता चला गया…
लेकिन इस सब में ये सब कहाँ से आ गया.. ?
ये मुरली कौन सा इंजेक्शन दे रहा है उन बच्चो को ? ये कर क्या रहा है ?

भदौरिया का दिमाग काम नहीं कर रहा था…
चारों तरफ से पत्रकारों ने उसे घेर रखा था, वो आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा था, आखिरकार वो खुद को घेर कर खड़े पत्रकारों पर चीख पड़ा..

बदतमीजी से उन्हें गलियों से नवाजते हुए वो उनकी भीड़ को छांटते हुए शौर्य की तरफ बढ़ने लगा..

“ये कैसा षड्यंत्र रचा है तुमने.. मैं सब समझ गया हूँ.. मेरा नाम ख़राब करने के लिए ही तुमने ये सब किया है.. !”

भदौरिया की हुंकार सुनते ही सारे पत्रकार शौर्य की तरफ लपक लिए..

“प्रिंस शौर्य ये किस तरह के आरोप आप पर लगाए जा रहे हैं, आप कुछ कहना चाहेंगे ?”
एक पत्रकार उछल कर पूछ बैठा

“भदौरिया जी आप पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं, इसके पीछे का असली कारण क्या है ?”

“आखिर आप क्या चाहते हैं ?”

“ये सब क्या चल रहा है ?”

तरह तरह के सवालों के बीच शौर्य बिलकुल द्युत सभा में दुशासन के साड़ियों के बोझ के बीच गिरते पड़ते थके चेहरे को देख मुस्कुराते द्वारिकाधीश सा ही मुस्कुरा उठा..

“आइये मैं आप सबकी शंकाओ का समाधान करता हूँ… !”

सारे पत्रकार एक साथ शौर्य की तरफ बढ़ गए…

भदौरिया आँखे फाड़े उसे देखने लगा, पता नहीं ये बेवकूफ बड़बोला अब क्या कर बैठेगा..
यही सोच रहा था भदौरिया, की शौर्य ने बोलना शुरू किया..

“आप सभी का स्वागत है दोस्तों.. आप लोग सोच रहें होंगे कि अचानक ये सब क्या हो गया है.. तो अब मैं आपको सब कुछ शुरू से बताता हूँ.।
भदौरिया जी एक ज़बरदस्त व्यापारी है, ऐसे मंजे हुए व्यापारी है ये कि ये दूध फाड़ कर पनीर भी बेच लेते है, और बचे नीरस पानी में दही मिला कर उसका छांछ भी बेच सकते हैं.. कहने का मतलब ये हैं कि भदौरिया जी के विभिन्न व्यापारों में सबसे तेज़ी से छलांग लगा कर आगे बढ़ने वाला व्यापर कॉस्मेटिक्स का है…।
    ये कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में बहुत समय से काम कर रहे हैं..
बहुत सी जगह से कॉस्मेटिक्स मंगवा कर ये उन पर अपना ठप्पा लगा कर अपने प्रोडक्ट्स के रूप में बरसो से बेचा कर रहे थे।
लेकिन कुछ समय पहले इनको लगा कि अपनी खुद की प्रोडक्शन यूनिट खोलनी चाहिए..
बस इसीलिए इन्होने अपनी खुद की प्रोडक्शन यूनिट खोली..
और इन्होने अपने कॉस्मेटिक्स बनाने शुरू किये…

अब दिक्कत ये आई कि कॉस्मेटिक्स बना तो लिए लेकिन उनकी गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जिन तत्वों की ज़रुरत थी, उनका अधिक मूल्य देखते हुए भदौरिया जी ने अपनी जेब पर थोडा रहम खाते हुए सस्ते और गौर मानक तत्वों का उपयोग कर अपने उत्पाद तैयार कर लिए। और उन्हें मार्किट में उतार भी दिया….

ऐसे प्रोडक्ट्स को मार्किट में उतारने से पहले कुछ ज़रूरी टेस्ट पास करने होते हैं, उन टेस्ट में फेल होने की पूरी संभावना देखते हुए इन्होने वहाँ पर खूब पैसा खर्च किया और अपने प्रोडक्ट्स को मानकों पर पास करवा लिया..
उसके बाद लांच के पहले जब ये अपने प्रोडक्ट्स का विडिओ शूट करवा रहे थे, तब वहाँ मौजूद मॉडल्स को इन्ही कॉस्मेटिक्स से तैयार करवाया गया..
शूट के दौरान ही उन मॉडल्स को अपनी स्किन पर कुछ रेशेस नजर आने लगे और उन लोगो ने शूट से इंकार कर दिया… इत्तेफाक से मैं वहाँ मौजूद था..।”

एक बार भदौरिया पर नजर डाल शौर्य ने बोलना जारी रखा….

“मैं खुद अपने ब्रांड के प्रोमोशन के लिए एड शूट पर एक मीटिंग में वहाँ था और मेरी आँखों के सामने ये सब हुआ..
ठीक उसके दो दिन बाद भदौरिया जी ने यहाँ के व्यापारियों के साथ मुलाकात करने का विचार बनाया और जिसमे इन्होने गलती से मुझे भी बुला लिया..
बस यही गलती इनसे हो गयी..!

मैंने इनके प्रोडक्ट्स कि सच्चाई वहाँ बयान कर दी और इनके प्रोडक्ट्स की लांच रोक कर उनकी जाँच करवाने कि बात रखी..
वहाँ मौजूद कुछ लोगो ने मेरा साथ दिया जिसकी वजह से इन्हे उस वक्त लांच रोकनी पड़ गयी..
अगर उस वक्त भी ये सुधर जाते तो गनीमत थी..
कायदे से इन्होने जितने पैसे मानक एजेंसी को रिश्वत खिला कर अपने उत्पादों को सही दिखाने में खर्च किये अगर उतने पैसो में थोडा और पैसे डाल कर वो अपने उत्पाद को सही कर लेते तो मैं कभी उनके ख़िलाफ़ खड़ा नहीं होता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया..।
लालच और सेल्फ ऑब्सेशन में अँधा इंसान अपनी बनायीं दुनिया में रहने लगता है, उसका जीवन बस इन्ही सब के इर्द गिर्द घूमने लगता है, वो फिर और कुछ देख सुन नहीं पाता..बस वैसा ही कुछ इनके साथ भी हुआ !

इन्होने उस मीटिंग में अपने प्रोडक्ट्स सुधारने का वादा तो किया लेकिन निभाया नहीं..
इस बार इन्होने ये सोचा कि इस सुदूर प्रान्त अकरा के सामान्य लोगो के बीच प्रोडक्ट लांच कर के इनका खूब नाम हो जायेगा…
और इन्होने अपने उन्ही अमानक पदार्थो को नए पॅकेज के साथ लाकर यहाँ लांच कर दिया..

इन्हे लगा यहाँ की गरीब जनता उनसे किसी तरह के सवाल जवाब नहीं करेगी..
मैं शुरू से इनकी चाल को समझ रहा था, इसलिए मैंने इनके उन उत्पादों से होने वाले नुक्सान से बचाव की दवाये साथ रख ली थी..
वैसे तो मैं इस तैयारी में था कि ये अपने प्रोडक्ट्स लांच ही न कर पाए लेकिन उनका असली चेहरा दुनिया के सामने लाना भी ज़रूरी था न….
तो बस यही है भदौरिया के चेहरे के पीछे छिपी काली सच्चाई.. ।”

क्रमशः

4.9 52 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

54 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
उमिता कुशवाहा
उमिता कुशवाहा
1 year ago

शौर्य ने भदोरिया का काला चिट्ठा तो खोल कर रख दिया पर अभी पूरी बात नहीं खुली है मुरली वाला चैप्टर अभी खुला ही नहीं है और ना ही किसी को पता किसी को पता चल पाया है की मुरली कहां गया और उसका क्या हुआ मुरली नाम का कोई शख्स था भी कि नहीं की शोर ही मुरली बनाकर भदोरिया को चूना लगा रहे थे।
मीडिया के सामने तो शौर्य ने भदोरिया की पोल खोल कर रख दी पर अभी यह बात नहीं सामने आई है कि आखिर में सारा मामला था क्या अभी आगे चलकर ही सब कुछ पता चलेगा भाग बहुत प्यार था बेहद मजा आया पढ़कर इतना सुंदर भाग देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया डॉक्टर साहिबा 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Varsha
Varsha
1 year ago

लेखिका जी जीवन साथी का अगला पार्ट पोस्ट करना भूल गई हैं क्या बहुत टाइम हो गया प्लीज़ दे दो😂😂

Kusum
Kusum
1 year ago

Jeevansathi season ke sabhi part shuru se kaise open Karen??

Vandana attri
Vandana attri
1 year ago

Mam story ko kyo ni daal rhe ho aap…..bohat intjaar krte hai hm……sochte he ki aap busy ho ge pr ab to 1 month ho gya he……

Varsha
Varsha
1 year ago

Madam khariyat hai kreeb 1maheena ho gya jeewansaathi nahin aaya

Ritu Jain
Ritu Jain
1 year ago

Di kab aayenge shourya kali bahut time ho gya pls next part jaldi send kijiye

Deepa verma
Deepa verma
1 year ago

🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔😵😵😵😵😵😵😵

Dhara kundaliya
Dhara kundaliya
1 year ago

Awesome part 💓 superb story 😍 very interesting story 😍 ab ye murli nahi sharya hi he.. vikram kabhi dhoka nahi de sakta sharya ko… lajwab story 😍 eagerly waiting for new part 💓

Savita Agarwal
Savita Agarwal
1 year ago

Ab Shouraya ne Bhadoria ke saraya garbar bhad ka khulasha kar diya,Waiting for the next part eagerly

Nisha
Nisha
1 year ago

Ab jake bhed khul raha hai . super part 😘😘👌👌👌👌👌