जय शिव

कर जाते भोले जी कमाल जिसे कहते
पी जाते हलाहल धमाल यही करते
बैठे हैं मृग की छाल, छाल
बाघाम्बर तन पे डाल
जरा बम बम कहना।

भस्मी से सना तन
शमशान विराजे हैं
डमरू के संग संग,कर त्रिशूल
साजे हैं
है जी का फिर ये हाल,हाल
जपते रामा की माल
जरा बम बम कहना।

एक दिन भोले हम भी
द्वार तेरे आयेंगे
कृपा तेरी बरसेगी
दर्शन भी पाएंगे
बीते हैं सालो साल
रखें पर मन न कोई मलाल
जरा बम बम कहना

इनका भोले शंकर नाम,,

रश्मि

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

3 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Jayshree Bhargava
Jayshree Bhargava
2 years ago

जय बम भोले🙏🏻

कांति
कांति
2 years ago

हर हर महादेव 🙏🏻🙏🏻

Abhishek kr singh
Abhishek kr singh
2 years ago

पढ़ते हुए शिव चालीसा की याद आई है, बहुत अच्छा लगा पढ़के, हे शंकर संकट के नाशन मंगल करण विघ्न विनाशन, जय भोले नाथ…💐👌🙏