“हाँ, हम्म… समझ गए..।”
तब तो आपके बड़के भैया से ही मिलना पड़ेगा..
मन ही मन कुसुम बड़बड़ा उठी, लेकिन ऊपर से वो ज्यादा कुछ नहीं कह पायी..
“तो.. क्या निर्णय लिए हैं फिर आप ? आपके किसी भी निर्णय से पहले हम आपको बता दें कि हम कोई बहुत छुईमुई सी सीधी सादी लड़की नहीं है.. हमको गुस्सा भी बहुत आता है, और अकड़बाज भी बहुत हैं हम..
समझ रहें है ? या और समझाये ?”
कुसुम की बात सुन यज्ञ मुस्कुरा उठा… उसकी आँखों में चमक सी आ गयी..
“हमारी होने वाली बीवी में इतनी अकड़ तो होनी ही चाहिए… आखिर यज्ञ सिंह परिहार की होने वाली पत्नी है आप, ठकुराइन ठकुराइन सी ना हो तो मज़ा नहीं आता है..
राजपूत क्षत्राणी वाली बात होनी ही चाहिए.. !”
“क्षत्राणी तो हम हैं ही.. समय आने पर किसी पर चाकू चलाने में भी हमें संकोच नहीं होगा.. !”
“अरे चला दीजियेगा जिस पर चलाना हो.. हम नहीं रोकेंगे.. !
अभी तो अपनी बातों और आँखों से हम पर ही खंजर चला रहीं हैं आप !”
कुसुम दूसरी तरफ देखने लगी.. वो क्या सोच कर अपना बखान कर रहीं थी और यहाँ क्या हुआ जा रहा था…
उसे लगा था उसकी अकड़बाजी की बातें यज्ञ को बुरी लग जाएँगी, लेकिन वो तो सेहरा बंधने तैयार नजर आ रहा था..
कुसुम ने उसे देखा, वो भी कुसुम को निहारने में व्यस्त था…
कुसुम इंतज़ार में थी कि यज्ञ उसके अकेलेपन का फ़ायदा उठा कर ही कुछ बदतमीजी कर दे, और उसे अपने भैया को बोल कर मना करने का मौका मिल जायें, पर उसके आमंत्रण देते हाथ को भी यज्ञ परिहार ने देख कर अनदेखा कर दिया और मुस्कुरा कर आगे बढ़ गया….
“और कुछ भी पूछना है कुसुम कुमारी जी कि अब वापस चले ?”
“चलिए.. !”
वो दोनों वापस आ गए.. अब तक अखंड अपनी यादों के पिटारे में खोया हुआ सा था..
यज्ञ ने हाथ उसके कंधे पर रख झकझोरा और चंद्रा और कुसुम के पिता से इजाज़त ले बाहर निकल गया..
अपनी थार में बैठे वो लोग आगे बढे और यज्ञ अपने भाई से पूछ बैठा..
“कैसा लगा आपको घर द्वार भैया ?”
“हमको कबूतर सबसे अच्छे लगे.. तुम हाँ बोल दो छोटू ! अच्छा घर है !”
यज्ञ मुस्कुरा उठा, उसे तो कुसुम पहले ही पसंद आ गयी थी..
“कुसुम को देखा आपने .. कैसी लगी.. ?”

Mam mera matlab hai ki adhure hai naye episode toh koi aisa platform ho toh mujhe link share kare jisse main puri story padh saku
यहाँ पूरी कहानी मौजूद हैं मैम.. आप मुख्य पेज पर अपराजिता को kholiye उसमे आपको सारे पार्ट्स मिल जायेंगे
Mam aprajita story me 20 ke baad koi naye episode nahi hai or mujhe padhna hai please kuch help kariye.
Mam hum apke page pe aake padh rahe hai yaha bhi nahi mil rahe hai