शेन वार्न…..

धुंआधार बॉलर जिन की बॉल से दुनिया का हर बैट्समैन खौफ खाता था शेन वार्न..

महज 52 साल की उम्र में 4 मार्च 2022 को थाईलैंड के अपने विला में शेन ने अंतिम सांस ली… मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है… दुनिया भर के बल्लेबाजों के दिल को अपनी तेज गेंद से धड़का कर रख देने वाले शेन वार्न आखिर मौत की नींद सो गए…

Advertisements

लंबे चौड़े सुंदर और प्रभावशाली व्यक्तित्व के शेन वॉर्न ने इंडिया के खिलाफ 1992 में क्रिकेट मैच खेलना स्टार्ट किया था। अपने खेल जीवन में जितना वह अपनी क्षमताओं के कारण जाने गए उतना ही विवादों के कारण भी…

विवाद और वार्न:-

Advertisements

1996 में शेन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें अपनी उप कप्तानी से हाथ भी धोना पड़ा, कुछ सालों बाद सन 2000 में जब वह एक अस्पताल में भर्ती थे तब किसी नर्स को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा ।

उन्होंने स्टीव वा पर स्वार्थी इंसान होने का आरोप लगाया तो वही रिकी पोंटिंग को असफल कप्तान बताया…

Advertisements

उनके दिमाग में हमेशा एक कीड़ा कुलबुलाता चलता था, जो कहीं ना कहीं उनकी अपार क्षमता और अथक ऊर्जा को भी दिखाता था। उनका एकमात्र नाइट मेयर सचिन तेंदुलकर रहे। कहा जाता है कि जब बल्लेबाज सपने में शेन वॉर्न की बॉल को देखकर घबराया करते थे, उस वक्त शेन सपने में यह देखा करते थे कि सचिन तेंदुलकर उनकी हर बॉल को हिट कर रहे हैं। हालांकि ग्राउंड के बाहर उनकी और सचिन की दोस्ती देखने लायक थी, दोनों ही एक दूसरे के प्रति बहुत ही आत्मीय और इमानदार मित्र थे…..

सचिन और शेन

2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहली आईपीएल ट्रॉफी बटोरने वाले शेन वॉर्न आज हमारे बीच नहीं है… लेकिन वह जहां भी होंगे वहां से अपने हरफनमौला अंदाज मे मुस्कराते नजर आयेंगे…

ईश्वर आपको खुश रखें शेन

Advertisements

Rest in peace शेन वार्न….

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

7 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
WELCOME story
3 years ago

मेरी साइड को विजिट कर हमें अपना सहयोग प्रदान करें और आगे बढ़ने मदद करे 🙏👆

Duhanmukesh
4 years ago

Ji……aj hi reinstall kiya h app

Richa Shrivastava
Richa Shrivastava
4 years ago

Rip

Richa Shrivastava
Richa Shrivastava
4 years ago

👌👌👌👌

Anamika#komal
Anamika#komal
4 years ago

RIP🙏🙏

Seema Kwatra
Seema Kwatra
4 years ago

🙏 नमन श्रद्धांजलि

deepsandhya
4 years ago

RIP 🙏🙏