dear दोस्तों
कैसे हैं आप सब ..? बहुत दिनों से ब्लॉग पर कोई हलचल नहीं थी , मैं जानती हूं आप लोग भी परेशान हो रहे होंगे कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि मेरी कहानियां मैंनें ब्लॉग से हटा ली..तो आज मैं इसका कारण आप सभी से शेयर करना चाहती हूं…
जैसा कि आपमे से ज्यादातर लोग जानते ही हैं कि मैं ने प्रतिलिपि से ही लिखना शुरू किया था ..फिर बाद में मुझे लगा कि मुझे मेरा ब्लॉग भी शुरू करना चाहिए और आप सब की मदद से मेरा ब्लॉग बस कुछ ही महीनों में चल प़डा …
लेकिन प्रतिलिपि ने मेरी कुछ कहानियों को अनुबंधित करना चाहा और उसके लिए मैंने भी स्वीकृति दे दी , उसी अनुबन्ध के कारण अब उन कहानियों को मैं प्रतिलिपि के अलावा कहीं और प्रकशित नहीं कर सकती ..और इसी कारण मुझे “जीवनसाथी “, “शादी.कॉम ” और “समिधा ” को यहां से हटाना पड़ा….
मायानगरी हालांकि अब तक अनुबंध मे शामिल नहीं है लेकिन जल्दी ही हो भी सकती है ….
लेकिन आप सभी के लिए भी मेरे पिटारे में बहुत कुछ है…. मेरी नयी कहानियां जो प्रतिलिपि पर नहीं है उन्हें यहां शुरू करूंगी …और जल्दी ही एक नयी कहानी ” वापसी ” की शुरुआत मेरे ब्लॉग पर होगी..
आप सभी ने हमेश मेरा साथ दिया है इसलिए उम्मीद है हमारा साथ यूँ ही बना रहेगा ….और पढ़ते लिखते ये सफर कट जाएगा …..
मुझे पढ़ने और सराहने के लिए हृदय से आपका आभार धन्यवाद ….
aparna

हम तो हमेशा ही साथ हैं आपके 🤗❣️
Waiting ✋
Love u dear aparna ma’am
Waiting
अर्पणा जी, बहुत दिनों के बाद यहां आई हुं। उस एक्सीडेंट के बाद से दिल और दिमाग दोनों अभी स्टेबल से नहीं हो पाएं हैं। उम्मीद कर रही हुं कि जल्दी ही अपने पुराने रंग में आ जाऊं😍।
‘जीवनसाथी’ को तो मैनें फिर से पढ़ना शुरु कर दिया है प्रीमियम पर। रोज एक भाग पढ़कर ऐसा लगता है जैसे पहली बार ही पढ़ रहे हैं😍😍।
आप यहां पर नयी कहानी शुरु कर रही हैं, उसके लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं🙏👍👍।
Waiting for you
Thank you mam nai story ke liye …mai ek do din me check karti rehti hu blog par kahi apne khuch naya na likha ho apne pehle kha bhi tha ki yaha par bhi aap likhengi isliye aap delete bhi nhi kiya …. Jaldi hi nai kahani ki shuruat kijiega
इंतजार रहेगा
Waiting👌🌹
Chalo achha h ki ap fir se “vapasi” kr rhi h blog pr vrna mai to ye app hi hatane ka soch rhi thi, but ab nhi hataungi.