शुभकामनाएं … हिंदी दिवस की

महादेवी वर्मा

Advertisements

जो तुम आ जाते एक बार

जो तुम आ जाते एक बार

कितनी करूणा कितने संदेश
पथ में बिछ जाते बन पराग
गाता प्राणों का तार तार
अनुराग भरा उन्माद राग

आँसू लेते वे पथ पखार
जो तुम आ जाते एक बार

हँस उठते पल में आर्द्र नयन
धुल जाता होठों से विषाद
छा जाता जीवन में बसंत
लुट जाता चिर संचित विराग

आँखें देतीं सर्वस्व वार
जो तुम आ जाते एक बार

Advertisements
Advertisements
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

5 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Duhanmukesh
4 years ago

जी बहुत ही सुन्दर

js
js
4 years ago

महादेवी वर्मा कोर्स बुक में हुआ करती थी इनकी रचनाएं। बहुत बढ़िया

Seema Kwatra
Seema Kwatra
4 years ago

हिंदी दिवस की शुभकामनाये

Richa Shrivastava
Richa Shrivastava
4 years ago

School me kuch rachnaye padhi hai ati sundar

Anamika#komal
Anamika#komal
4 years ago

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं अपर्णा जी। ईश्वर आपको लेखन में दिन दोगूनी रात चौगुनी तरक्की दे।💐