Advertisements
मैं धूप सी निखरी तुझमे फिर
और शाम सी ही ढल जाऊंगी
तू मुझे बना ले बाँसूरी
कान्हा तेरे रंग, रंग जाऊंगी।।।
तेरी अंखियों से जग देख लिया
अब नही कहीं कुछ भाता है
तू एक कदम भी बढ़ा ले तो
तेरे पीछे पीछे आऊंगी।।
मैं जानू ये जग तेरा है
हर छल कपट पर मेरा है
तेरी तान मधुरतम मुझे लगे
तेरे स्वरों मे मैं लहराऊँगी।।
तेरे आंसू से मन भीग गया
तेरे सपनों में दिन बीत गया
बस मेरा नही तू सब का है
कैसे तुझे सबसे छिपाऊँगी।।
तू मुझे बना ले बाँसूरी,कान्हा तेरे रंग रंग जाऊंगी।।
aparna ….
Advertisements

Me tujhme kahi njr ni aaungi kyuki m tujhme samakr teri jo ho jaugi😊
Wow, kya baat hai
Wow
Aap itna talent laate kaha se ho mam….😐
Ati sundar
Happy janmashtmi 🙏
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं अपर्णा जी
अति सुंदर ।जनमाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाऐं❤❤❤❤
Happy Janmashtami to You Mam….