जीवनसाथी -3 भाग -133

जीवनसाथी -3, भाग -133

लेकिन अब भदौरिया के सामने सबसे बड़ा काम था शौर्य की जगह इस लड़के को स्थापित करना..
वो करना इतना आसान भी नहीं था…
औऱ ऐसा करने के लिए उसने वापस एक चाल चलने की सोची…

भदौरिया शातिर था, और साथ ही उसे अपना काम निकालना आता था। वह समझ चुका था कि शौर्य के हमशक्ल को पैसों का गजब का लालच है,  और लड़का चतुर भी है, सिर्फ दो ही दिन में उसने शौर्य के बोलने हंसने चलने हर एक लहजे को हू ब हू सीख लिया था। भदौरिया उसकी त्वरित प्रगति से संतुष्ट तो था, लेकिन कहीं ना कहीं मन में एक भय, एक आशंका भी थी कि कहीं यह लड़का कोई और खेल ना खेल जाए। भदौरिया ने उसे विश्वास में लेकर अपने ऑफिस में बुलाया और उसे अपने आगे के प्लान के बारे में सब कुछ समझाने लगा.. ।

“सुनो लड़के तुम इतना तो जान ही गये हो कि मैं ही वह आदमी हूं जिसके लिए तुम्हें काम करना है। लेकिन तुम्हें क्या काम करना है, यह मैं अब तुम्हें ठीक से समझाऊंगा।”

“जी बिल्कुल आज से आप मेरे बॉस हैं। मेरी बस इतनी सी शर्त है कि आप मुझे ‘सुनो लड़के’ ‘ए लड़के’ ‘ओ लड़के’ कह कर बुलाने की जगह मेरा नाम लीजिए, मेरे माता-पिता ने खूबसूरत  सा नाम दिया है मुझे..।”

“कुछ ज्यादा ही  हीरो नहीं बनते हो तुम..?”

“मैं पैदाइशी हीरो हूं  बल्कि मैं तो हीरो बनने के लिए पैदा हुआ हूं। नाम मेरा मुरली है, और मेरा डेस्टिनेशन है मुंबई फिल्म सिटी। लेकिन लंदन में फंसा हुआ हूं..।”

“मैं नहीं जानना चाहता कि तुम क्यों कहां फंसे हो? मेरे लिए इस वक्त तुम सिर्फ मेरे मेहनताने पर काम करने वाले एम्पलाई हो, तुम्हें मेरे हिसाब से काम करना होगा।”

  ” जी जरूर, बिल्कुल एक्टिंग का कोई भी काम मैं बहुत अच्छे से, बहुत खुशी से, कर सकता हूं। आप जानते हैं, मैंने आपका काम करने के लिए स्वीकृति क्यों दी?”

” जानता हूं, क्योंकि मैंने एक मोटी रकम तुम्हें दी थी।”

” जी नहीं, बल्कि इसलिए कि मुझे लगा मैं अपनी एक्टिंग की कला को थोड़ा और मांज लूंगा।”

” ठीक है, ठीक है। मुझे तुमसे कोई बकवास नहीं करना।”

” मेरी बात ध्यान से सुनो, मैं जिस लड़के के बदले तुम्हें प्लांट करना चाहता हूं, वह कोई आम लड़का नहीं है।”

” मतलब कौन है वह?”

” बहुत खास है! इंडिया की एक रियासत का राजकुमार है वह।”

” माय गॉड आप मुझे एक राजकुमार बनाना चाहते हैं?”

” मैं तुम्हें एक राजकुमार की जगह बदलने जा रहा हूं।”

” लेकिन क्यों?”

” इस सब से तुम्हें कोई मतलब नहीं! मैं तुम्हें वहाँ क्यों भेज रहा हूं? मेरा क्या उद्देश्य है? मेरा क्या फायदा है? यह सारे सवाल तुम कभी नहीं पूछोगे! तुम्हें मैं जितना करने को कहूंगा, उतना ही तुम्हे करना है।”

” ठीक है मुझे करना क्या होगा?”

” इंडिया की रियासत के राजा अजातशत्रु सिंह बुंदेला का बेटा है शौर्य प्रताप सिंह बुंदेला। तुम बिल्कुल उसके हमशक्ल हो। तुम दोनों को अगर अलग-अलग कोई देखे तो यही सोचेगा कि तुम शौर्य ही हो। बस इसीलिए मैंने तुम्हारा चुनाव किया है। वरना तो तुममें ऐसी कोई खूबी नहीं है।”

” यह तो देखने वालों की आंखों पर निर्भर करता है। वैसे मेरे जानने वाले कहते हैं कि मैं खूबियों का पुतला हूं। लेकिन ठीक है मुझे समझ में आ गया है कि आपकी आंखों में मोतियाबिन्द उतर आया है, उम्र भी तो हो गई है।”

“तुम बोलते बहुत हो, और शौर्य की सबसे बड़ी खूबी है कि वह बिल्कुल नहीं बोलता। तो तुमसे यही कहूंगा कि जितना हो सके कम बोलना।
     ऐसे चीजी डायलॉग अगर उसकी फैमिली के सामने बोलोगे ना तो वह मिनटों में पकड़ लेंगे कि तुम शौर्य नहीं मुरली हो।”

” देखिए जब मैं किसी किरदार के अंदर जाता हूं ना, तो मैं बिल्कुल ढल जाता हूं। आप एक बार मुझे पूरा सीन समझा देंगे उसके बाद आपको मुझे डायलॉग भी देने की जरूरत नहीं है। मैं अपने डायलॉग तक खुद क्रिएट कर लेता हूं ।
  आई एम बोर्न एक्टर।”

” बस बस अपनी तारीफ करना बंद करो। सबसे पहली बात शौर्य में यह सेल्फ ऑब्सेशन बिल्कुल भी नहीं है। उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह खुद को राजकुमार नहीं एक आम लड़का समझता है। उसका स्वभाव बहुत सामान्य है। वह कभी खुद को राजकुमार कहना पसंद नहीं करता।
  वो कभी अपनी तारीफ नहीं करता कि मुझ में यह गुण है मुझ में यह अवगुण है।”

” बस बस समझ गया।”

” और बाकी बातें तो उसकी वीडियो देखकर तुम समझ ही चुके हो। मैं बस उसके स्वभाव के बिंदु तुम्हें समझा रहा हूं।”

” वह सब ठीक है। आप जो भी समझा रहे हैं, मैं सब समझ जाऊंगा। बस एक क्वेश्चन है। “

“मैंने कहा ना, इस प्रोजेक्ट में मैं तुम्हारे किसी क्वेश्चन का जवाब नहीं दूंगा।”

” लेकिन इस क्वेश्चन का जवाब देना ही पड़ेगा। बस इतना जानना चाहता हूं कि आपके यह शौर्य प्रताप सिंह बुंदेला जी मैरिड है या अनमैरिड? क्योंकि लड़कियों के मामले में मैं जरा बाल ब्रह्मचारी टाइप्स हूं। मतलब अगर उनकी कोई बीवी हुई, तो…।”

” नहीं नहीं, इतना दूर की सोचने की तुम्हें कोई जरूरत नहीं। उसकी कोई बीवी नहीं है।”

” और गर्लफ्रेंड?”

“हम्म…है। लेकिन फिलहाल वह अपने ब्रेकअप मोड में है। तो हो सकता है कि तुम्हें ज्यादा परेशानी ना आए। और वैसे भी बीवी तो है नहीं, इसलिए तुम उस गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर भी सकते हो।
   तो तुम्हें ज्यादा इंवॉल्व होने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि यह बात पॉसिबल है कि उसकी गर्लफ्रेंड अगर तुमसे ज्यादा बात करेगी तो वह समझ जाएगी तुम शौर्य नहीं हो।”

” बस इसीलिए जानना चाह रहा था और बाकी मूवीस में जैसा होता है, वैसा कुछ हो तो बता दीजिए। जैसे कंधे पर तिल, बात करते हुए किसी स्पेशल शब्द को बोलना या और कोई पर्टिकुलर चीज।”

” नहीं ऐसा कुछ नहीं है। बाकी तुम्हें सारे वीडियो दिखा दिए गए हैं।
     अब सबसे बड़ी बात यह है कि हमें उसकी जगह पर तुम्हें शिफ्ट करना है। “

“वह कैसे करेंगे? “

” वह मेरा सिर दर्द है, बस तुम्हें यह करना है कि कल मैं तुम्हें हॉस्पिटल लेकर जाऊंगा। तुम्हें हॉस्पिटल में एक रूम दिया जाएगा, जहां पर तुम्हें हॉस्पिटल के मरीज वाली यूनिफॉर्म मिल जाएगी।
     हॉस्पिटल का डॉक्टर मेरा परिचित है।”

” क्या बात है! डॉक्टर से भी सेटिंग कर रखी है? बहुत बड़े आदमी लगते हो।”

” तुम्हें मरीज की यूनिफॉर्म मिल जाएगी और तुम्हें शौर्य के रूम में उसके ठीक बगल वाला कमरा मिल जाएगा। मेरे आदमी शौर्य को वहां से गायब करेंगे और उसकी जगह तुम्हें वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।”

” लेकिन अगर वह प्रिंस है, तो उसकी तो लंबी चौड़ी फौज होगी। उसके कमरे के बाहर उसके बॉडीगार्ड होंगे? उसका कोई स्पेशल चीफ बॉडीगार्ड तो उसके कमरे में मौजूद होगा?  ऐसे में आप यह सब कैसे करेंगे?”

” वह सब तुम मुझ पर छोड़ दो। उसका सबसे खास आदमी मुझसे मिला हुआ है।”

” कौन ?” मुरली ने पूछा

“विक्रम!”

मुरली के चेहरे पर पल भर के लिए एक रंग आकर चुपके से चला गया।

” यह विक्रम कौन है? जान सकता हूं? वैसे मैं जानता हूं मुझे सवाल करने का हक नहीं है, लेकिन कई सवाल ऐसे हो जाते हैं जिनके जवाब जाने बिना हम जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाते।”

” विक्रम उसका सबसे खास या तुम्हारे शब्दों में कहूं तो चीफ बॉडीगार्ड है। शौर्य के कमरे में वही रहता है। और वह मेरा आदमी है।”

” वाह आप तो बड़े शातिर निकले। मतलब अपने आदमी को शुरू से ही प्रिंस का बॉडीगार्ड बन कर रख छोड़ा था।”

” इन सब बातों से तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। विक्रम हमारी मदद करेगा। तुम्हे वहां उसकी जगह लेटा देगा।”

” फिर प्रिंस का क्या करेंगे आप लोग?”

” मैंने कहा ना इन बातों से तुम्हारा कोई लेना देना नहीं। वहां से प्रिंस को गायब करने के बाद मैं उसका अचार डालूं या भरता बनाऊं।
   दिस इस नन ऑफ़ योर बिजनेस।”

” जरूर। लेकिन खून खराबा मुझे पसंद नहीं। अगर आप प्रिंस का मर्डर करने वाले हैं, तो मैं इसमें आपका साथ नहीं दे सकता। ऊपर जाकर मुझे ऊपर वाले को चेहरा भी तो दिखाना है।”

” मैंने कहा ना उसके साथ हम जो भी करेंगे उससे तुम्हें कोई लेना देना नहीं।”

” मैं एक शर्त पर आपके साथ काम करूंगा।”

” तुम शर्त रखने वाले होते कौन हो?”

भदौरिया ने कहा।

“मैं आपका डमी प्रिंस हूं।आपने अपना सारा प्लान मुझे बता दिया है। अब अगर मैं पुलिस के सामने या उस प्रिंस के सामने जाकर मुंह खोल दूं, तो तुम्हारा राज राज नहीं रह जाएगा, तुम जेल के पीछे चक्की पीसोगे। इसलिए यह ध्यान रखो कि मैं भी अपनी शर्त मनवा सकता हूं। और वैसे भी मेरी कोई बड़ी शर्त नहीं है। चाहे तो तुम मुझे एक पैसा मत देना, मैं तुम्हारे लिए काम कर दूंगा। बस बदले में मेरी एक शर्त पूरी कर देना।”

” क्या है तुम्हारी शर्त?”

“प्रिंस का बाल भी बांका नहीं होगा। अगर प्रिंस को जरा सी भी चोट लगी, या मुझे यह पता चला कि तुमने प्रिंस का मर्डर कर दिया है, तो मैं उसी समय तुम्हारा सारा भांडा फोड़ दूंगा।”

” तुम्हारी बात को मानेगा कौन ?”

“हर कोई। क्योंकि यह सोशल मीडिया का जमाना है। एक इमोशनल सी रील बनाकर डालूंगा और हर कोई मेरी बात मानेगा।
   और फिर यह क्यों भूल जाते हो भदौरिया कि तुम मुझे प्रिंस शौर्य बनाकर मैदान में उतार रहे हो।
    प्रिंस शौर्य की बात कोई क्यों नहीं सुनेगा? अगर मैं यह कहने से मुकर गया कि मैं शौर्य नहीं मुरली हूं तो फिर तुम मेरा क्या बिगाड़ सकते हो? तुम्हारे ऊपर झूठे आरोप लगाकर तुम्हारे बिजनेस को तबाह करने में, तुम्हें चुटकियों में मसलने में, मुझे सेकेंड्स भी नहीं लगेंगे।”

“बड़े कमीने हो तुम मुरली।”

” जान गये ना, तो अब मान भी लो कि किसी ऐसे वैसे आदमी के साथ डील नहीं कर रहे हो। मैं दिखता जरूर बहुत सीधा-साधा खूबसूरत लड़का हूं, लेकिन हूं नहीं। और मेरे नाम पर तो कभी मत जाना।
      मेरी मुरली जब बजती है, तो मधुर लगती है। लेकिन जब बजाती है तो महाभारत कर के छोड़ती  है।
   याद रखना एक मुरली वाले ने धर्म की स्थापना के लिए महाभारत करवा दी थी, और यह मुरली उस मुरली वाले का परम भक्त है। तो भले ही पैसों के लिए तुम्हारा काम कर जाए, लेकिन अगर तुम्हें अधर्म करते देखा तो फिर महाभारत करने से मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

मुरली की ये कड़वी बात कुछ पल के लिए भदौरिया को हिला गयी..
खुद को संयत कर उसने अपनी अगली बात रख दी..

“कल ठीक समय पर तुम्हें तुम्हारे कमरे से लेने के लिए मेरे लड़के आ जाएंगे, और उसके बाद तुम्हारी और शौर्य की अदला बदली कर दी जाएगी…!”

” ठीक है मैं तैयार हूं! लेकिन मुझे लेने आने की ज़रूरत नहीं है, कोई एक पिक अप पॉइंट बताइये, मैं वहाँ तक आ जाऊंगा.. !”

“ओके.. !”

भदौरिया ने जगह बताई और उससे विदा लेकर मुरली निकल गया..

क्रमशः

4.8 39 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

51 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
उमिता कुशवाहा
उमिता कुशवाहा
1 year ago

भदोरिया ने जो कुछ भी कहा मान लिया कि सब सच है पर विक्रम फ्रॉड हो सकता है यह बात मुझे हजम नहीं हो रही और एक बात और मेरे दिमाग में है वह मैं अभी नहीं बोलूंगी मैं अंत में बोलेगी जब शौर्य आ जाएगा मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि अभी भी भदोरिया जैसा लोमड़ी के दिमाग वाला आदमी खुद उल्लू बन रहा है वह खुद को मास्टरमाइंड समझने वाला उसके ऊपर भी कोई उसको घूमा रहा है।😎😎😎
काश के जैसा मैं सोच रही हूं वैसा ही हो क्योंकि राजा साहब की सिक्योरिटी में सेंन्ध लगाना कोई आसान काम नहीं है और भदोरिया जैसा घटिया आदमी तो बिल्कुल भी नहीं कर पाएगा यह काम तो हो सकता है कि भदोरिया को मोहरा बनकर ही कोई काम किया जा रहा हो चलिए देखते हैं आगे और क्या-क्या होना है। 😌😌😌
सच कहूं तो अभी रचना में बेहद मजा आ रहा है और काफी रोमांचक होती जा रही है रचना। 👏🏻👏🏻👏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Yashita Rawat
Yashita Rawat
1 year ago

Pyari lekhika ji, kaisi hain aap. Kya vikram sach mai fraud hai. Can’t believe.

Shanu singla
Shanu singla
1 year ago

🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔

Deepali
Deepali
1 year ago

Muze nahi lagta ji vikram bhadauria ke sath mila hua hai agar aisa hota to samar ke bete se nahi Bach sakta tha

NEENA
NEENA
1 year ago

Thoda jaldi jaldi kahaniya diya karo na ,22 ke baad abhi tk koi nai kahani nahi aayi hai

इंदु कपूर
इंदु कपूर
1 year ago

रहस्यात्मकता से भरा भाग ।

Sonu
Sonu
1 year ago

Jaise bansuri ki hamsakal Neha thi waise hi shaurya ka hamsakal Murali h very interesting

Arun Kumar
Arun Kumar
1 year ago

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻

Kavita Agarwal
Kavita Agarwal
1 year ago

Nice part

Savita Agarwal
Savita Agarwal
1 year ago

Shouraya ka nakli character is also nice and very good Character person, He don’t wants to do bed work, Bhadoria socked to his talks, Waiting for the next part eagerly.