
अज्ञानता से निकालो न मां
आकर मुझे तुम संभालो न मा
मैहर की देवी कहते तुम्हें
ज्ञान की माल गले डालो न मां
श्वेत कमल वासिनी मां तू ही
वीणा पाणी है नाम तेरा
सरस्वती,शारदा नाम कई
हंस पे आसन डालो न मां
तम से उजाले पथ ले जाए
भक्तों की नैया पार लगाए
जो भी शरण में तेरी आए
पकड़ो बांह उठा लो न मां
डॉ रश्मि लता मिश्रा
बिलासपुर सी जी
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest

वाह बहुत अच्छी कविता, अतिसुंदर…💐👌🙏