दिल से…

एहसासों से रंगों को चुराकर
लफ़्ज़ों के मोतियाँ पिरोकर
गुनती हूँ कुछ किस्सों को यूँ
बिना क्लिक तस्वीर बनाकर

शहद सी मीठी कोई कहानी
कहीं दर्द की बहती रवानी
बूंद बूंद में ढकीं मूंदी सी
पोटली बादलों का पानी।

गंगा के पानी सी पावन
कभी लगे रिमझिम मनभावन
आप सभी की समीक्षाएँ भी
ऊसर में जैसे हो सावन ।।

कुछ शब्दों के जाल बुने
कुछ उल्टे सीधे फाल चुने
कटा सफर अब तक कुछ यूं
भर भर सपनों के ढाल गुने।
कविता तो जितना लिखती जाऊंगी उतनी ही आगे बढ़ती जाएगी, इसलिए कम शब्दों में अब तक का लेखन सफर बेहद शानदार रहा। बेशक बहुत सारे अचीवमेंट्स हैं मेरे खाते में, जैसे लंबी कहानियाँ लिख पाना, मेरे अंदर छिपी बैठी लेखिका को पा लेना लेकिन इस सब के बावजूद मेरा अब तक का सबसे बड़ा अचीवमेंट हैं आप मेरे पाठक !!
  आपसे सबसे जुड़ा ये रिश्ता यूँ ही साल दर साल मज़बूत होता रहे…

क्योंकि आप हैं तो हम हैं…


नए साल की आप सबको शुभकामनाएं!

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

12 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Manu verma
Manu verma
1 year ago

👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻💐💐♥️♥️

Abhishek Kumar
Abhishek Kumar
2 years ago

बहुत ही अच्छी कविता है दीदी, बेहतरीन…👍👏👏👌

Rashmi Nigam
Rashmi Nigam
4 years ago

V nice

Duhanmukesh
4 years ago

Nice ji……ese hi likhte rhe ap…. happy new year 💐💐💐

swati kumari
swati kumari
4 years ago

Happy new year di

Richa Shrivastava
Richa Shrivastava
4 years ago

Bahut khub 👌👌👌👌👌👌👌👌🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Anamika#komal
Anamika#komal
4 years ago

ईश्वर करे हर वर्ष आप नई ऊंचाइयों को छुए, नए किस्से, कहानियों से हमारे मन को छुए, और ढेर सारे पाठको का प्यार मिले, नव वर्ष मुबारक हो अपर्णा जी 🎉🎊💗

sneha1810
sneha1810
4 years ago

नव वर्ष की मंगलकामनाएं।

Ritu Sharma
Ritu Sharma
4 years ago

Happy new year dear and God bless you

kajalmaatra
kajalmaatra
4 years ago

Happy new year mam❤️❤️